Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 May, 2018 01:12 PM
पारिवारिक विवाद काे लेकर सड़क पर झगड़ रही महिलाआें के विवाद काे शांत करने के लिए पुलिस थाने पर लेकर आई लेकिन यहां मामला आैर बिगड़ गया। महिलाआें ने...
मेरठ(आदिल रहमान): पारिवारिक विवाद काे लेकर सड़क पर झगड़ रही महिलाआें के विवाद काे शांत करने के लिए पुलिस थाने पर लेकर आई लेकिन यहां मामला आैर बिगड़ गया। महिलाआें ने पहले ताे थाने परिसर में जमकर हंगामा किया। इसके बाद इंस्पेक्टर नौचंदी की वर्दी तक फाड़ डाली आैर मारपीट भी की।
दरअसल मेरठ के थाना नौचन्दी क्षेत्र के नई सड़क पर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ महिलाएं आपस में झगड़ रही हैंं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले काे शांत कराने की काेशिश की। सड़क पर बात नहीं बनी ताे पुलिसकर्मियाें ने आराेपी महिलाआें काे थाने पर ले गए। पुलिस महिलाओं को नौचन्दी थाना लाई तो महिलाओं ने थानेदार सहित पुलिस कर्मियों से मारपीट और हंगामा शुरू कर दिया। आप इन तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि महिलाएं किस तरीके से थाने में उत्पात मचा रही हैं।
बताया जा रहा है कि इन महिलाओं का आपस में पारिवारिक विवाद चल रहा था। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस इन महिलाओं महिला सहित एक युवक को थाने ले आई। जिसके बाद इन महिलाओं ने थाने में तोड़फोड़ व पुलिस के साथ मारपीट की आैर घंटों ड्रामा किया। बा मुश्किल पुलिस ने शांत कराकर इन महिलाओं को महिला थाने भेज दिया है।
महिलाओं ने लगाया पुलिस पर बत्तमीज़ी और मारपीट का आराेप-
महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ बत्तमीज़ी और मारपीट की है।