बरेली में राम बारात पर पथराव के बाद तनाव, बड़ी तादाद में सुरक्षाबल तौनात

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Mar, 2019 10:06 AM

stress after stone pelting on ram barat in bareilly

मठ की चौकी क्षेत्र में बुधवार को अराजक तत्वों ने राम बारात पर पथराव किया। इससे भगदड़ मच गई और स्थिति संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। शहर में इस घटना के बाद तनाव है। कई क्षेत्रों में बड़ी तादाद में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।

बरेली: मठ की चौकी क्षेत्र में बुधवार को अराजक तत्वों ने राम बारात पर पथराव किया। इससे भगदड़ मच गई और स्थिति संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। शहर में इस घटना के बाद तनाव है। कई क्षेत्रों में बड़ी तादाद में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।

PunjabKesariबरेली के पुलिस उप महानिरीक्षक आर.के. पांडेय ने बताया कि होलिका दहन से पहले परम्परागत तरीके से निकल रही राम बारात के दौरान साहू गोपीनाथ कॉलेज के निकट लाजपत मार्कीट में मौजूद महिलाओं से कुछ अराजक तत्वों ने छींटाकशी की। एक युवक ने किसी लड़की से छेड़छाड़ की और तभी राम बारात पर पथराव होने लगा। उन्होंने बताया कि राम बारात पर पथराव होने के बाद दूसरे पक्ष ने जवाब में पथराव किया और एक समुदाय को गालियां दीं। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। हालात को नियंत्रण से बाहर जाते देख राम बारात की सुरक्षा के लिए मौजूद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इससे 2 लोग चोटिल हो गए।

PunjabKesariपांडेय के अनुसार लाठीचार्ज के बाद सुरक्षाबलों ने राम बारात को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया। वहीं साहू गोपीनाथ कॉलेज से लेकर बांसमंडी, मुर्गों वाली गली और मठ की चौकी क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ सिरफिरों ने राम बारात में गड़बड़ी करने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस का पुख्ता इंतजाम होने के कारण स्थिति बिगड़ने से बचा ली गई। उन्होंने बताया कि थाना बारादरी और कोतवाली पुलिस अराजक तत्वों की तलाश कर रही है। पथराव में कोई घायल नहीं हुआ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!