Edited By Deepika Rajput,Updated: 17 Apr, 2019 03:23 PM
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा का आजमगढ़ सीट पर निरहुआ के ताल ठोकने से अखिलेश यादव की बेचैनी बढ़ गई है।
वाराणसीः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा का आजमगढ़ सीट पर निरहुआ के ताल ठोकने से अखिलेश यादव की बेचैनी बढ़ गई है।
इस दौरान उन्होंने सुभासपा के अलग चुनाव लड़ने के फैसले पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सुभासपा यदि बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ती तो वैसी स्थिति में उनको ही फायदा होता। हमने उन्हें घोषी सीट का प्रस्ताव दिया था। हम अभी सुभासपा के ताकतों का सदुपयोग करना चाहते हैं।
सीएम योगी के हुनमान मंदिर में अराधना करने के सवाल पर पांडेय ने कहा कि सीएम होने के अलावा वह गौरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर हैं। जहां भगवान हनुमान और माता दुर्गा की आराधना विशेष कर्म है। यह उनका स्वभाविक कार्य है। यह डैमेज कंट्रोल नहीं है।