अखिलेश का BJP पर हमला- यूपी में बच्चियां भी हो रही क्रूरता की शिकार

Edited By Deepika Rajput,Updated: 03 Dec, 2019 09:34 AM

statement of akhilesh yadav

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी शासन में नाबालिग बच्चियां भी क्रूरता की शिकार हो रही है। दिल्ली के निर्भया से लेकर हैदराबाद के प्रियंका कांड तक सरकारों का संवेदनहीन रवैया ही...

लखनऊः सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी शासन में नाबालिग बच्चियां भी क्रूरता की शिकार हो रही है। दिल्ली के निर्भया से लेकर हैदराबाद के प्रियंका कांड तक सरकारों का संवेदनहीन रवैया ही सामने आता है। प्रदेश में उन्नाव कांड, शाहजहांपुर कांड जैसी दुष्कर्म की घटनाएं इंसानियत को कलंकित करने वाली रही है जो आज भी सिहरन पैदा करती हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में तो हालत दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं के कथित प्रचारक सत्ता में रहते हुए भी अमानवीय घटनाओं पर रोक लगाने में विफल हैं। अभियोजन पक्ष तो और भी कमजोर है जिसका अपराधी फायदा उठाते हैं। इसमें सत्ता पक्ष की नीतियां भी दोषी हैं। आज जंगलराज का शिकार हर बेटी हत्या प्रदेश में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। सपा सरकार में महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने के लिए 1090 योजना शुरू की गई थी। इस व्यवस्था को बीजेपी ने शिथिल कर दिया है। अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 की व्यवस्था की गई थी, उसको भी 112 संख्या में बदलकर निष्प्रभावी बना दिया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मैनपुरी नवोदय विद्यालय में छात्रा की संदिग्ध मौत दो महीने पहले हुई, लेकिन जांच कार्रवाई में लेट लतीफी हुई। सीतापुर में किशोरी को बंधक बनाकर दुराचार किया गया। आजमगढ़ में भी एक किशोरी से दुष्कर्म, संभल में कई दिन जीवन से संघर्ष के बाद रेप पीड़िता की मौत, हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र में 7 वर्ष की छात्रा गांव में बारात देखने निकली थी, जो दुष्कर्म की शिकार हो गई। प्रदेश के तमाम जनपदों से ऐसी ही घटनाएं सामने आई हैं। ये ताजा घटनाएं हैं दिल दहलाती हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!