Edited By Ruby,Updated: 31 Dec, 2018 06:19 PM
उत्तर प्रदेश में मथुरा के सुरीर क्षेत्र में घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार वाहनों के आपस में टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई तथा 6 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे मेंमाइल स्टोन 92 पर सुबह आगरा से नोएडा की...
मथुराः उत्तर प्रदेश में मथुरा के सुरीर क्षेत्र में घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार वाहनों के आपस में टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई तथा 6 अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे मेंमाइल स्टोन 92 पर सुबह आगरा से नोएडा की ओर जा रही राज्य परिवहन निगम की बस आगे निकलने की जल्दी में केंटर वाहन के पास से कट मारते हुए निकल आगे निकल गई। टक्कर बचाने के प्रयास में केंटर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। केंटर के अचानक पलट जाने से तेज रफ्तार से आ रहे वाहन आपस में टकरा गए।
इस हादसे में आगरा निवासी राजेश (30) की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो की हालत गंभीर है। करीब एक घंटे तक एक्सप्रेस वे पर आवागमन प्रभावित रहा।