खेल मंत्री चेतन चौहान पहुंचे मेरठ, ओलम्पिक में जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए की बड़ी घोषणा

Edited By Ruby,Updated: 14 May, 2018 12:14 PM

उत्तर प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खजाना खोल दिया है। खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 6 करोड़, रजत पदक जीतने वाले को 4 करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले 2 करोड़ देगी। दरअसल यह बयान उत्तर प्रदेश के...

मेरठः उत्तर प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खजाना खोल दिया है। खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 6 करोड़, रजत पदक जीतने वाले को 4 करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले 2 करोड़ देगी। दरअसल यह बयान उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने दिया है।

जानकारी के मुताबिक खेल मंत्री चेतन चौहान आज मेरठ पहुंचे। यहां उन्होंने एक निजी क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन किया। इस दौरान चेतन चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सर जमीन से बाहर की तरफ रुख करने वाले खिलाड़ी अब वापस प्रदेश में लौट रहे हैं। क्योंकि सरकार उन्हें नौकरी और दूसरी सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास में जुटी है। 

इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह खुद अब तक 38 स्टेडियम का दौरा कर चुके हैं। जहां उन्होंने खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया और उन्हें बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का श्रेय उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार प्रदेश में 3 जगहों पर फिजियोथेरेपी ओर रिहेबलिटेशन सेंटर बनाने जा रही है ताकि खिलाड़ियों को घायल होने पर इधर उधर भटकना ना पड़े।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तमाम प्रदेश भर के स्टेडियम में महिला टॉयलेट और कुछ की संख्या बढ़ाई जा रही है। खेलों में ट्रेनिंग की अवधि को भी बढ़ाने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। ताकि प्रदेश से अच्छे खिलाड़ी निकले। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!