फतेहपुर में बोलीं प्रियंका- दोनों पार्टियों का फर्क देखिए, धर्म की आड़ में आकर न करें मतदान

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 06 Apr, 2019 05:47 PM

speaking in fatehpur priyanka

फतेहपुर पहुंची कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि ''बीजेपी सरकार संविधान को खत्म कर रही है।'' दोनों पार्टियों का फर्क देखिए फिर ये समझिये कि आपकी भलाई किसमें है, धर्म...

फतेहपुरः फतेहपुर पहुंची कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'बीजेपी सरकार संविधान को खत्म कर रही है।' दोनों पार्टियों का फर्क देखिए फिर ये समझिये कि आपकी भलाई किसमें है, धर्म और जात पाति की बातों में न आइये। इसलिए लोग धर्म की आड़ में आकर मतदान न करें। इसके साथ ही प्रियंका ने महिलाओं के खाते में 75 हजार रुपये आने का दावा किया।
PunjabKesari
महिलाओं के साथ बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार की नोटबंदी के फैसले को गलत बताया। उन्होंने कहा कि देश में नोटबंदी से छोटे लोग बर्बाद हुए है। प्रियंका ने प्रदेश में शराब बंदी की मांग की। प्रियंका ने कहा कि हम झूठा प्रचार नहीं करते, राहुल भइया ने घोषणा पत्र तैयार करने में एक साल का समय लगाया।
PunjabKesari
न्याय की योजना पर कहा, गरीब परिवार को 7000 रुपये सालाना मिलेंगे। विपक्षी इस पर आवाज उठाते हैं, पर जिन्होंने 317 हजार करोड़ रुपये पूंजीपतियों का माफ किया है तो किसानों का कर्ज क्यों माफ नहीं हो सकता है।
PunjabKesari
बता दें कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कानपुर के रास्ते सड़क मार्ग से फतेहपुर पहुंची। यहां उनका छिवली नदी पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रियंका ने औंग कस्बे में महिलाओं से बातचीत की।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!