बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं सपा कार्यकर्ता: अखिलेश

Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 Aug, 2018 09:29 AM

sp workers to come forward for help of flood victims akhilesh

समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आने का आहृवान किया है। यादव ने जारी बयान में कहा कि सपा कार्यकर्ता प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आए और....

लखनऊ: समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आने का आहृवान किया है। यादव ने जारी बयान में कहा कि सपा कार्यकर्ता प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आए और उन्हें भरपूर मदद करें। उन्होंने कहा कि बाढग़्रस्त इलाकों में फंसे लोगों तक खाद्य सामाग्री, वस्त्र, टार्च, पशुओं के लिए चारा, और बाढ़ पीड़ितों के आश्रय स्थलों पर तिरपाल की व्यवस्था करें। बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास भी किए जाएं। बाढ़ पीड़ितों के बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था की जाए। बाढ़ के दिनों में बीमारियां भी खूब फैलती हैं इसलिए दवाइयों और चिकित्सा का भी इंतजाम करने में मदद करें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शारदा, घाघरा, सरयू तथा राप्ती नदी का उफान अभी थमा नहीं है। सैकड़ों गांव जलमग्न है। बड़ी संख्या में लोग बाढ़ में फंसे हैं। पशुओं के लिए चारे का संकट है। बाढ़ग्रस्त इलाकों में बच्चों के लिए दूध की किल्लत है। राहत सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था लचर है। लोग खुली छत के नीचे भगवान भरोसे अपनी जिंदगी के कठिन दिन काटने को मजबूर हैं।

यादव ने कहा कि बाढ़ संकट से निपटने के लिए सपा सरकार ने जो तैयारियां की थी उसका इस सरकार ने ध्यान ही नहीं दिया। बाढ़ से बचाव में लापरवाही बरतने का ही फल है कि प्रदेशवासी ये बुरा समय देख रहे हैं। यदि शासन-प्रशासन सतर्क होता तो बाढ़ से इतनी क्षति नहीं होती। ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार बस अपने दिन काट रही है। उसका प्रदेश के विकास का कोई विजन नहीं है इसलिए वह शिलान्यास का शिलान्यास और उद्घाटन का उद्घाटन करने के काम में ही पूरी ताकत से लगी हुई है। जनता तकलीफ में है उसकी भाजपा सरकार को कोई फिक्र नही। जनता भी वर्ष 2019 में भाजपा का हिसाब किताब करने का इंतजार कर रही है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि केरल राज्य बाढ़ के डर से बुरी तरह त्रस्त हैं। केरल 100 साल में इतनी बड़ी प्राकृतिक विपदा से जूझ रहा है। लगभग 400 से ज्यादा जिंदगियां बाढ़ की चपेट में आकर खो गईं। लाखों बेघर हो गए हैं। केरल में जल प्रलय जैसी स्थिति दिल दहलाने वाली है। लाखों लोग बेघर हो गए हैं। ट्रेन, मेट्रो, हवाई सेवाएं बाधित हैं। इस आपदा में केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मैंने और मेरी पत्नी डिम्पल यादव ने अपनी ओर से मदद भेजना तय किया हैं। उम्मीद करता हॅं कि दूसरे लोग भी व्यक्तिगत रूप से यथा सम्भव मदद करेंगे। केरल में ज्यादा से ज्यादा राहत सामग्री की जरूरत होगी। संकटग्रस्त केरलवासी भाइयों की मदद मानवता की जरूरत है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!