Edited By Anil Kapoor,Updated: 13 May, 2018 03:16 PM
गोरखपुर संसदीय क्षेत्र उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) से उनके दल का गठबंधन बरकरार रहेगा और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में यह गठबंधन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को...
जौनपुर: गोरखपुर संसदीय क्षेत्र उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) से उनके दल का गठबंधन बरकरार रहेगा और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में यह गठबंधन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उखाड़ फेंकेगा।
निषाद ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी का समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन आगे भी बरकरार रहेगा। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ा जाएगा।उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी गोरखपुर, जौनपुर, सुल्तानपुर, महराजगंज, सोनभद्र समेत कुल 20 सीटों पर दावेदारी करेगी, जिसमें गोरखपुर और जौनपुर सीट विशेष होगी। जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह होंगे।