Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 25 Jan, 2019 01:34 PM
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी मिलने से सपा-बसपा गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा को रोकने में यह गठबंधन पूरी तरह सक्षम है...
बदायूंः सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी मिलने से सपा-बसपा गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा को रोकने में यह गठबंधन पूरी तरह सक्षम है।
धर्मेंद्र ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को जितना गुमराह किया, उतना किसी ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि कर्ज माफी की शुरुआत मुलायम सिंह यादव ने की थी। इसके बाद अखिलेश यादव ने 50 हजार रुपये तक का कर्जा माफ किया।
बता दें कि धर्मेंद्र यादव राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज खेमपुर करौरा में समाजवादी बहुजन सभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों के बातचीत करते हुए उक्त बातें कहीं।