Edited By Anil Kapoor,Updated: 13 Mar, 2019 07:53 AM
समाजवादी पार्टी (सपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। जिसमें पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 2 और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। सपा की जारी सूची के अनुसार हाथरस (सु.) लोकसभा सीट से रामजी लाल सुमन जबकि....
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। जिसमें पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 2 और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। सपा की जारी सूची के अनुसार हाथरस (सु.) लोकसभा सीट से रामजी लाल सुमन जबकि मिर्जापुर लोकसभा सीट से राजेन्द्र एस बिंद को प्रत्याशी घोषित किया है।
उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी इससे पूर्व 9 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। जिसमें पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी और डिंपल यादव को कन्नौज से प्रत्याशी बनाया गया है।