UP विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सपा ने लगाए "अब यूपी में खेला होई" के होर्डिंग्स

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 03 Jul, 2021 06:46 PM

sp put up hoardings of ab mein khela hoi for the 2022 up

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत ने विपक्ष का सुपड़ा साफ कर दिया है। ऐसे में अब यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर...

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत ने विपक्ष का सुपड़ा साफ कर दिया है। ऐसे में अब यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सरगर्मी और भी तेज हो गई है। वहीं प्रदेश के अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बंगाल चुनाव की तर्ज पर "खेला होई" के होर्डिंग्स लगा दिए हैं।

बता दें कि अलीगढ़ में लगीं होर्डिंग्स में लिखा है कि - 'अब यूपी में खेला होई' वहीं एक तरफ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की फोटो लगी है। वहीं, दूसरी पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशाक की फोटो लगाई गई है। होर्डिंग के मध्य में सपा का चुनाव चिह्न साइकिल है। इसमें लिखा हुआ है '2022 में बाइसिकल। गौरतलब है कि बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में  भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है ऐसे में सपा संदेश देना चाहती है कि यूपी में भी यही होगा।


 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!