Edited By Anil Kapoor,Updated: 31 Aug, 2018 08:47 AM
समाजवादी पार्टी (सपा) में जारी खींचतान के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरूवार शाम अचानक पार्टी मुख्यालय पहुंच गए। यादव कुछ समय तक पार्टी के दफ्तर में रहे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे शिवपाल सिंह यादव द्वारा गठित समाजवादी...
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) में जारी खींचतान के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरूवार शाम अचानक पार्टी मुख्यालय पहुंच गए। यादव कुछ समय तक पार्टी के दफ्तर में रहे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे शिवपाल सिंह यादव द्वारा गठित समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही हालांकि उन्होंने इसका कोई जवाब नही दिया। सपा संरक्षक के अचानक पार्टी दफ्तर में आने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उत्तराखंड के दौरे पर है।
पार्टी सूत्रों का इस बारे में कहना है कि वह राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं परम मित्र दर्शन सिंह के निधन पर सपा कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में शामिल होने आए थे। यादव ने शोकसभा को संबोधित भी किया। समाजवादी सेक्युलर मोर्चे को लेकर उनसे सवाल पूछा गया तो जवाब में उन्होंने कहा कि वह अभी इस बारे में कुछ नहीं बोलेंगे।