Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 19 May, 2018 06:30 PM
सपा सांसद प्रवीण निषाद शुक्रवार को गोरखपुर से वृन्दावन में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वृन्दावन का हाल बेहाल देखकर योगी सरकार को जमकर घेरे में लिया। उन्हों...
मथुराः सपा सांसद प्रवीण निषाद शुक्रवार को गोरखपुर से वृन्दावन में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वृन्दावन का हाल बेहाल देखकर योगी सरकार को जमकर घेरे में लिया। उन्होंने कहा कि एक ओर तो भाजपा सरकार धर्म की ठेकादर बनती है, तो वहीं दूसरी ओर धर्म की नगरी में पवित्र पावन यमुना का हाल इस कदर बेहाल है कि श्रद्धालु उसके जल को आचमन करना तो दुर बल्कि नालों में युमना का पानी गिरते देख उसके पास भी नहीं खड़े भी नहीं हो सकते।
उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ छलावे की सरकार है, कभी स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर लोगों से छलावा करती है। तो कभी गंगा यमुना शुद्धिकरण के नाम पर। अब सरकार स्वच्छ भारत अभियान व गंगा यमुना शुद्धिकरण के नाम पर लाखों का घोटाला कर चुकी है। जब 4 साल में केंद्र में रहने के बाद सरकार कुछ नहीं कर सकी तो अब क्या कर सकेगी।
उन्होंने कहा कि अब जनता ही इन्हें इनकी करनी कथनी का जबाब देगी। वहीं मथुरा जनपद की ट्रेफिक व्यवस्था पर भी सवालिया निशान उठाते हुए सपा सांसद ने कहा कि जब सरकार ही अपने कार्यकाल को नहीं संभाल पा रही तो सरकार के अधिकारी क्या व्यवस्था संभालेंगे।