वाराणसी जेल में कार्यकर्ता से मिलने पहुंचे सपा नेता पर जानलेवा हमला, किया ऐसा हाल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 03 Jan, 2019 02:31 PM

sp leader to meet worker in varanasi jail shots fired

उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिला जेल में हत्या के आरोप में बंद एक कैदी एवं उसके साथियों ने बुधवार को अपने कार्यकर्ता से मिलने गए समाजवादी पार्टी (सपा) नेता पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया, जिससे वह घायल हो गए।

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिला जेल में हत्या के आरोप में बंद एक कैदी एवं उसके साथियों ने बुधवार को अपने कार्यकर्ता से मिलने गए समाजवादी पार्टी (सपा) नेता पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अमिक अहमद जेल में बंद अपने एक कार्यकर्ता से मिलने गए थे तभी हत्या के आरोप में जेल में बंद कैदी एवं उसके 3-4 साथियों उन पर अचानक हमला कर दिया।

PunjabKesariअहमद ने कैंट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सपा नेता प्रभु साहनी हत्या कांड के आरोपी रिजवान अंसारी और उसके 3-4 साथियों ने जेल अधिकारियों के सामने ही उसकी जमकर पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया। उस पर लाठी-डंडों के अलावा किसी वजनी चीज से हमला किया गया। चौका घाट इलाके में स्थित इस जेल में हुई इस सनसनी घटना में बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घायल अहमद ने बताया के वह जेल प्रशासन की अनुमति के बाद अपने पार्टी कार्यकर्ता राहुल यादव से मिलने जेल गया था।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!