Edited By Ajay kumar,Updated: 12 Jan, 2020 02:55 PM
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। जहां पर अज्ञात बदमाशों ने सपा नेता व पूर्व प्रधान को गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना रविवार सुबह की है।
मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। जहां पर अज्ञात बदमाशों ने सपा नेता व पूर्व प्रधान को गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना रविवार सुबह की है। बदमाशों ने वारदात को अंजाम उस समय दिया जब वह टहल रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई।
वहीं सूचना मिलते ही जिले के सपा नेता और कार्यकर्ताओं की घटना स्थल पर भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस दौरान सपा एमएलसी राम जतन राजभर ने बताया कि मृतक बिजली यादव साफ छवि के मिलनसार व्यक्ति थे। उनका किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी। एसपी ने उनके हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
वहीं पुलिस अधीक्षक अनुराग यादव ने बताया कि सूचना मिली है कि सुबह पूर्व प्रधान की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। इस पर पुलिस अधीक्षक डाक स्कावड सहित तमाम टीमों को जांच पड़ताल के लिए लगा दिया गया है। मृतक की पत्नी के तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। घटना को अंजाम देने वालों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।