यूपी उपचुनावः चाहकर भी आजम का किला ढहा नहीं पाई बीजेपी

Edited By Deepika Rajput,Updated: 24 Oct, 2019 02:23 PM

sp lead in rampur

उत्तर प्रदेश विधानसभा की 11 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। शुरुआती रुझानों में रामपुर सीट पर आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा 7635 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा की 11 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। शुरुआती रुझानों में रामपुर सीट पर आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा 7635 वोटों से बढ़त बना चुकीं थीं जाे अंततः कायम रही। बीजेपी चाहकर भी उन्हें हरा नहीं पाई। तंजीन फातिमा, आजम का गढ़ बचाने में कामयाब रहीं। 


PunjabKesari
11 विधानसभा सीटों में से सबसे दिलचस्प मुकाबला रामपुर सीट पर माना जा रहा है। यहां सपा सांसद आजम खान की साख दांव पर लगी हुई है। रामपुर को आजम खान का गढ़ माना जाता है। यहां आजम रिकॉर्ड 9 बार विधायक रहे हैं, लेकिन इस साल वह सांसद बन गए। इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस सीट से आजम की पत्नी तंजीन फातिमा को सपा प्रत्याशी बनाया है।
PunjabKesari
बता दें कि, प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों गंगोह, रामपुर, इगलास, लखनऊ कैंट, गोविंदनगर, मानिकपुर, प्रतापगढ़, जैदपुर, जलालपुर, बलहा और घोसी के लिए 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इस दौरान औसतन 45.5 फीसदी वोट पड़े थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!