BJP को उसके चुनावी वायदों को लेकर SP ने लिया आड़े हाथ

Edited By Anil Kapoor,Updated: 29 Jul, 2018 02:56 PM

sp hands over bjp s election promises

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के लिए 60 हजार करोड़ रुपए की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किए जाने के कुछ ही घंटे पहले सपा ने एक 40 सेकंड की वीडियो क्लिप जारी की, जिसमें भाजपा को उसके चुनावी वायदों को लेकर आड़े हाथ लिया गया है।

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के लिए 60 हजार करोड़ रुपए की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किए जाने के कुछ ही घंटे पहले सपा ने एक 40 सेकंड की वीडियो क्लिप जारी की, जिसमें भाजपा को उसके चुनावी वायदों को लेकर आड़े हाथ लिया गया है।

सपा ने ट्विटर के सहारे भाजपा पर निशाना साधा है। भाजपा के 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र के 10 बिन्दुओं की याद सपा ने दिलाई है और पार्श्व में ‘तुम्हारा इंतजार है’ गीत बज रहा है। किसानों की आर्थिक मदद से लेकर पुलिस व्यवस्था में सुधार, एंबुलेंस सेवा, पुलिस सहायता, हर हाथ को काम, मुफ्त लैपटाप और इंटरनेट जैसे वायदों को इसमें गिनाया गया है। मोदी की आज की उत्तर प्रदेश यात्रा इस महीने राज्य की उनकी 6ठी यात्रा है और लखनऊ की दूसरी यात्रा है।

प्रधानमंत्री की उत्तर प्रदेश यात्राओं पर टिप्पणी करते हुए सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि यह केवल शुरूआत है। जैसे-जैसे चुनाव करीब आएगा, मोदी को यहां रोजाना आना होगा। सपा विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार और केन्द्र में मोदी सरकार 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले दुष्प्रचार में संलग्न हो गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!