लोकसभा चुनाव 2019: सपा,बसपा,कांग्रेस और रालोद मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमत

Edited By Anil Kapoor,Updated: 31 Jul, 2018 03:09 PM

sp bsp congress and rld agree together to contest elections

2019 के लोकसभा चुनावों में मोदी नीत भाजपा को पराजित करने के लिए सभा विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक पार्टियां राज्यों में क्षेत्रीय गठबंधन कर भाजपा को हराने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। इसी संबंध में देश के सबसे बड़े और 80 संसदीय सीटों...

लखनऊ: 2019 के लोकसभा चुनावों में मोदी नीत भाजपा को पराजित करने के लिए सभा विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक पार्टियां राज्यों में क्षेत्रीय गठबंधन कर भाजपा को हराने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। इसी संबंध में देश के सबसे बड़े और 80 संसदीय सीटों वाले उत्तर प्रदेश में भी भाजपा को पराजित करने के लिए कांग्रेस,बसपा,सपा और रालोद ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
PunjabKesari
अभी तक चारों दलों ने सीटों के बंटबारे को लेकर कोई बड़ा फैसला नहीं किया है। सूत्रों का कहना है कि इसी महागठबंधन में कांग्रेस को 8-9 सीटें मिलेगी,सपा को 30 और बसपा को 40 सीटें मिलने की संभावना है। रालोद को 1-2 सीटें सपा के कोटे से दिए जाने का प्रस्ताव है।
PunjabKesari
राजनीतिक क्षेत्रों में हमेशा ये बात कही जाती रही है कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। राज्य की 80 सीटों में से जो भी पार्टी अधिक सीटें ले जाती है, उसका नेता ही प्रधानमंत्री बनता है। 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने अकेले 71 सीटें जीती थीं और उसके सहयोगी दलों को 2 सीटें मिली थीं। बाकी की सीटें सपा और बसपा ने जीती थीं।
PunjabKesari
पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में गोरखपुर,फूलपुर और कैराना के उपचुनावों में विपक्षी दलों ने एकजुट होकर भाजपा को पराजित कर तीनों सीटों पर कब्जा किया था। सबसे बड़ी हार गोरखपुर को लेकर हुई जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पक्की सीट समझी जाती थी। अब देखना यह है कि यह महगठबंधन स्थाई रहते हुए भाजपा को चुनौती दे पाएगा या नहीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!