SP-BSP गठबंधन फेल, जनता ने चुनाव के पहले चरण में दोनों को नकारा: सिद्धार्थ

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Apr, 2019 10:58 AM

sp bsp coalition fail people reject both in first phase siddharth

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) का गठबंधन फेल है और जनता ने उन्हें चुनाव के पहले ही चरण में नकार दिया। सिंह ने फूलपुर लोकसभा में सम्मिलित...

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) का गठबंधन फेल है और जनता ने उन्हें चुनाव के पहले ही चरण में नकार दिया। सिंह ने फूलपुर लोकसभा में सम्मिलित विधानसभा शहर पश्चिमी के झलवा में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्बोधित करते हुए कहा कि बसपा अध्यक्ष मायावती राजनीति की माया दिखा मुलायम हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव के पहले ही चरण में जनता ने दोनों को नकार दिया।

उन्होंने कहा कि बसपा और सपा की गणित थी वाई और एम के साथ डी मिलकर उत्तर प्रदेश में चुनाव जीत लेंगे। मगर डी मतलब दलित वर्ग का मतदाता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खड़ा है। मैनपुरी में मंच पर माया और मुलायम की मजबूरी सामने झलक दिखाई दी। उन्होंने कहा कि शहर पश्चिमी में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता ने 25-30 सालों से अपने अंदर मन की बात दबाकर बैठ गया था, अत्याचार और उत्पीड़न सहा था, एक-एक वोट ठोक-ठोक कर भाजपा के पक्ष में डालकर जनता उसका बदला लेगी। शहर पश्चिमी कार्यकर्ताओं की फौज बहुत मजबूत है। शहर पश्चिमी में विकास नहीं होता था लेकिन क्षेत्र को एक एयरपोर्ट के सहारे जोड़ दिया तो वहां आज विकास दिखाई दे रहा है।

सिंह ने कहा प्रदेश की 80 सीटों में से दो सीट इलाहाबाद(प्रयागराज) और फूलपुर में जनता मोदी और योगी को वोट देने के लिए आतुर है। राज्य और केंद्र में दोनों जगह भाजपा की सरकार होने से मोदी और योगी के कुशल नेतृत्व में प्रयागराज का विकास दिखाई दे रहा है। कुंभ मेले के दिव्यता और भव्यता ने पूरे विश्व में प्रयागराज की पहचान और विकास को अविस्मरणीय बना दिया। शहर के विकास में कई फ्लाईओवर, सड़कों का चौड़ीकरण, चौराहों का सुन्दरीकरण हुए। प्रयागराज के लोग कभी कल्पना नहीं कर सकते थे कि इतना भी विकास हो सकता है। उन्होंने लोगों और कार्यकर्ताओं से कहा हमें केवल कठिन कार्य करना होगा। संगठनात्मक तरीके से आगे बढ़ना है, जीत सुनिश्चत है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!