SP-BSP और कांग्रेस में अकेले चुनाव लड़ने की हैसियत नहीं : डिप्टी  सीएम

Edited By Ruby,Updated: 13 Apr, 2019 11:49 AM

sp bsp and congress not alone in contesting elections deputy cm

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि इन तीनों दलों में अकेले चुनाव लड़ने की हैसियत नहीं है। सपा बसपा को अवसरवादी गठबंधन बताते हुए उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तो अपनी...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि इन तीनों दलों में अकेले चुनाव लड़ने की हैसियत नहीं है। सपा बसपा को अवसरवादी गठबंधन बताते हुए उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तो अपनी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का ही तख्तापलट कर दिया।     

राफेल को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए शर्मा ने कहा कि जिनका पूरा परिवार जमानत पर है, वे देश के ईमानदार प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाथ के पंजे ने देश को लूटा व बर्बाद किया तथा देश में भ्रष्टाचार किया है। शर्मा ने कहा कि चुनाव के बाद नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय है। सपा-बसपा व कांग्रेस केवल मोदी को रोकने के लिए ही चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर मोदी हैं, जिनका परिवार कोई लाभ नहीं ले रहा है तो दूसरी ओर ऐसे वंशवादी दल हैं, जिनके सदस्य लाभ व पद के लिए ही हैं। विरोधियों पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अब तो मायावती ने भी भतीजे को बुला लिया है जबकि भाजपा में किसी को नहीं पता है कि अगला अध्यक्ष कौन होगा।    

शर्मा ने कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस सहित विरोधी दलों को चेताते हुए कहा कि यह देश राष्ट्रभक्तों का है। देश विरोधी बात करने वाले लोगों की तमाम पीढ़ियां भी आ जाएं तो भी कश्मीर को देश से अलग नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि पहले आतंकी आते थे और देश में घटना को अंजाम देकर भाग जाते थे। देश में मुम्बई से लेकर अयोध्या और काशी में आतंकी वारदात हुईं पर उस समय के प्रधानमंत्री सफेद कबूतर उड़ाते थे तथा पाकिस्तान को प्रेम का संदेश दिया जाता था, जिसके बदले में पाकिस्तान गोली चलाता था। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वह समय नहीं हैं। अब प्रधानमंत्री कहते हैं कि गले लगाएंगे पर अगर गला काटने का प्रयास भी किया तो घर में घुसकर मारेंगे। उन्होंने विरोधियों पर सम्प्रदाय, क्षेत्र व जाति की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आया तो उन्होंने महागठबंधन बना लिया। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!