Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Feb, 2021 08:32 AM
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को किसानों की बात सुनकर उसका हल निकालना चाहिए। केन्द्र की मोदी सरकार जमींदारी प्रथा की तरह पूंजीपतियों के हाथ में खेती की कमान ....
बस्ती: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को किसानों की बात सुनकर उसका हल निकालना चाहिए। केन्द्र की मोदी सरकार जमींदारी प्रथा की तरह पूंजीपतियों के हाथ में खेती की कमान सौपना चाहती है लेकिन ऐसा नहीं होने पाएगा।
जानकारी मुताबिक सुभासपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में 9 दलों से गठबन्धन करके चुनाव लड़ेगी। प्रत्याशियों का चयन सभी पार्टी मिल कर करेगी। आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा),समाजवादी पार्टी(सपा) तथा बहुजन समाजवादी पार्टी का सफाया होगा।
राजभर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो लोग किसानों के समर्थन में आन्दोलन कर रहे हैं, वे पढ़े लिखे है, किसानों की समस्याओं को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार अनसुनी कर रही है। लाल किले पर खुले आम झंडा फहराया गया। फहराने वाले की फोटो वायरल हो रही है लेकिन गिरफ्तारी अभी तक नही हुई है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के पास ईडी,बिजलेन्स तथा सीबीआई है फिर भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। जनता इनकी बातों को जान गई है। उत्तर प्रदेश की आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को पता चल जायेगा जनता इस सरकार से पूरी तरह से परेशान हो गई है।