सपा ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की चौथी सूची, जानिए किसको मिला टिकट

Edited By Ruby,Updated: 15 Mar, 2019 03:48 PM

sp announces fourth list of lok sabha candidates

लखनऊः लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चयन में फूंक फूंक कर कदम रख रही समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। सूची के अनुसार विनोद कुमार उर्फ..

लखनऊः लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चयन में फूंक फूंक कर कदम रख रही समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। सूची के अनुसार विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को गोंडा का टिकट दिया गया है जबकि राम सागर रावत को बाराबंकी सुरक्षित सीट का उम्मीदवार घोषित किया गया है। मुस्लिम बाहुल्य कैराना संसदीय क्षेत्र से तबस्सुम हसन पर एक बार फिर पार्टी ने भरोसा जताया है वहीं संभल संसदीय क्षेत्र से शफीकुर रहमान बर्क और सुरेंद्र कुमार उर्फ मुन्नी शर्मा गाजियाबाद सपा के टिकट से चुनाव मैदान पर दिखेंगे। 

तबस्सुम हसन ने कैराना में हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकदल के चुनाव चिन्ह पर दिवंगत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता हुकुम सिंह की पुत्री को शिकस्त दी थी। वर्ष 2014 के चुनाव में कैराना में भाजपा के हुकुम सिंह विजयी हुए थे, लेकिन सिंह के निधन के बाद भाजपा उपचुनाव में यह सीट बरकरार नहीं रख सकी थी।  इससे पहले सपा ने पिछले मंगलवार को जारी सूची में हाथरस से रामजी लाल सुमन और मिर्जापुर से राजेंद्र एस बिंद का नाम सार्वजनिक किया था। पार्टी की दूसरी सूची में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को कन्नौज,पूर्वी वर्मा को खीरी और उषा वर्मा को हरदोई से प्रत्याशी बनाया गया था। 

सपा के उम्मीदवारों की पहली सूची में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से उम्मीदवार घोषित किया गया था। इसके अलावा धर्मेंद्र यादव बदायूं से, अक्षय यादव को फिरोजाबाद से, शब्बीर वाल्मीकि बहराइच से, भाईलाल कोल रॉबट्र्सगंज से और कमलेश कठेरिया इटावा से उम्मीदवार बनाया गया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!