Edited By Ruby,Updated: 20 Apr, 2019 12:40 PM
लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) ने इलाहाबाद जिले की फूलपुर लोकसभा सीट पर पंधारी यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। फूलपुर सीट पर छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा। गौरतलब है कि फूलपूर लोकसभा सीट केशव प्रसाद...
लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) ने इलाहाबाद जिले की फूलपुर लोकसभा सीट पर पंधारी यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। फूलपुर सीट पर छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा। वहीं, इलाहाबाद सीट पर राजेंद्र सिंह पटेल को उतारा गया है।
गौरतलब है कि फूलपूर लोकसभा सीट केशव प्रसाद मौर्य के उपमुख्यमंत्री बनने पर खाली हो गई थी। जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए। सपा ने यहां से नागेंद्र पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया। जिसने बीजेपी उम्मीदवार को करारी शिकस्त दी थी। बता दें कि सपा को इस उपचुनाव में बसपा का समर्थन प्राप्त था, जिसके बाद यह सीट सपा के खाते में चली गई। अब इस सीट पर लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के तहत सपा के खाते में गई इस सीट पर सपा ने वर्तमान सांसद का टिकट काट कर पंधारी यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
इस सीट पर बीजेपी ने केसरी पटेल को अपना उम्मीदवार, जबकि गठबंधन ने पंधारी यादव को वहीं कांग्रेस ने पंकज निरंजन को मैदान में उतारा है। मुकाबल त्रिकोणीय है। ऐसे में देखने दिलचस्प होगा कि सपा इस सीट पर अपनी जीत बरकरार रख पाती है या नहीं।