Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 Jan, 2019 08:06 AM
SP और BSP गठबंधन को ‘ठगबंधन’ कहते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव ने कहा कि दोनों पार्टियों के प्रमुखों की धोखा देने की आदत है। यादव ने कहा कि SP और BSP के बीच यह ‘गठबंधन’ नही बल्कि ‘ठगबंधन’ है, क्योंकि....
लखनऊ: SP और BSP गठबंधन को ‘ठगबंधन’ कहते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव ने कहा कि दोनों पार्टियों के प्रमुखों की धोखा देने की आदत है। यादव ने कहा कि SP और BSP के बीच यह ‘गठबंधन’ नही बल्कि ‘ठगबंधन’ है, क्योंकि एक ने अपने पिता और चाचा को धोखा दिया जबकि दूसने ने अपने भाई को। यादव ने यह बातें पार्टी के लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं।
लोकसभा चुनाव में पार्टी रणनीति के बारे में शिवपाल ने कहा कि उनकी पार्टी के पास ‘मास्टर चाभी’ है, जिसके बिना केंद्र में कोई सरकार नही बन सकती है। उन्होंने कहा कि हम सेक्युलर पार्टियों के साथ गठबंधन की बात कर रहे हैं जिसके बारे में जल्द ही आप लोगों को बताया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रदेश में बहुत मजबूती के साथ उभर रही है और लोग उसका समर्थन कर रहे हैं। केवल हमारी पार्टी ही भाजपा का मुकाबला कर सकती है।
उनसे जब इवीएम विवाद के बारे में पूछा गया तो शिवपाल ने कहा कि अगर कई राजनीतिक पार्टियां इस पर सवालिया निशान लगा रही है तो मतपत्र से चुनाव करवा लेना चाहिए। आज पार्टी कार्यालय में कई मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने प्रसपा का दामन थामा। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया था कि शिवपाल की पार्टी में भारतीय जनता पार्टी का पैसा लगा है और यह पैसा बर्बाद जाएगा।