2019 का चक्रव्यूह, कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से सोनिया नहीं प्रियंका होंगी उम्‍मीदवार

Edited By Ruby,Updated: 07 Jan, 2019 03:52 PM

sonia will not priyanka congress candidate from rae bareli

नए साल के आते ही लोकसभा चुनाव की तैयारियां भी जोर-शोर से हो शुरू गई हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनावों में 3 राज्यों में जीत का सेहरा सिर बांधने वाली कांग्रेस के हौसले बुंलद हैं। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन होने से जहां बीजेपी की नीदें उड़ी हैं...

रायबरेलीः नए साल के आते ही लोकसभा चुनाव(loksabha election) की तैयारियां भी जोर-शोर से हो शुरू गई हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनावों में 3 राज्यों में जीत का सेहरा सिर बांधने वाली कांग्रेस(congress) के हौसले बुंलद हैं। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा(SP-BSP) गठबंधन होने से जहां बीजेपी(BJP) की नीदें उड़ी हैं तो वहीं कांग्रेस खेमे भी हलचल बढ़ गई है। इसी बीच खबरें सामने आ रही हैं कि कांग्रेस के गढ़ रायबरेली(Raibraily) में सोनिया गांधी(Sonia gandhi) नहीं ब्लकि प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi)उम्मीदवार होंगी। 

खबरों के मुताबिक कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की लोकसभा सीट रायबरेली से बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ सकती हैं। उनके चुनावी क्षेत्र में चर्चा है कि सोनिया गांधी अपने खराब स्वास्थ्य की वजह से वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी, इसलिए यहां की तैयारियों और संगठन में फेरबदल के लिए प्रियंका की राय खासतौर पर ली जा रही है। 

विगत दिनों भी 8 ब्लॉक अध्यक्षों को बदलने की बात सामने आई तो इन्हें भी प्रियंका की मंजूरी के बिना नहीं बदला गया। इसी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका यहां से चुनाव लड़ सकती हैं। पिछले कई सालों से प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने की चर्चा रही है।  

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!