सोनाक्षी सिन्हा का लखनऊ में रोड शो शुरू, मां पूनम सिन्हा के लिए मांग रहीं वोट

Edited By Ruby,Updated: 03 May, 2019 05:21 PM

sonakshi sinha launches road show in lucknow

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार पूनम सिन्हा के समर्थन में उनकी बेटी और फिल्म स्टार सोनाक्षी सिन्हा रोड शो कर रही हैं। उन्होंने हजरतगंज से रोड शो शुरू किया है। उनका रोड शो हजरतगंज में जीपीओ से घंटाघर तक जाएगा।

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार पूनम सिन्हा के समर्थन में उनकी बेटी और फिल्म स्टार सोनाक्षी सिन्हा रोड शो कर रही हैं। उन्होंने हजरतगंज से रोड शो शुरू किया है। उनका रोड शो हजरतगंज में जीपीओ से घंटाघर तक जाएगा। रोड शो में डिम्पल यादव भी मौजूद हैं।
PunjabKesari
यह पहली बार है जब फिल्म स्टार सोनाक्षी मां के प्रचार के लिए लखनऊ पहुंची हैं। पूनम सिन्हा का लखनऊ में मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से है। बात करें सोनाक्षी सिन्हा की तो अपनी मां को सपोर्ट करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। इस दौरान वह अपनी मां के लिए वोट की अपील करती भी दिखाई दे रही हैं।
PunjabKesari
पूनम सिन्हा लखनऊ लोकसभा सीट पर अब तक हुए चुनावों में सबसे धनवान प्रत्याशियों में एक हैं। पूनम सिन्हा की चल और अचल सम्पत्ति करीब 81 करोड़ रुपए की है। पति शत्रुघ्न सिन्हा की सम्पत्ति मिला दें तो दोनों की सम्पत्ति करीब दो अरब (190 करोड़ रुपए) हो जाती है। सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा की ओर से दिए गए शपथ पत्र के अनुसार जुहू मुम्बई निवासी पूनम सिन्हा की केवल चल सम्पत्ति ही करीब 18.67 करोड़ रुपए की है। वहीं अगर खेत, प्लाट, मकान, फ्लैट की बात की जाए तो करीब 62.65 करोड़ की अचल सम्पत्ति पूनम के नाम है। 1.15 करोड़ के जेवर: करोड़ पति पूनम सिन्हा के शपथ पत्र के मुताबिक 1.15 करोड़ रुपए के जेवर व अन्य मूल्यवान वस्तुएं हैं। जबकि बैंक खातों में 10.68 करोड़ रुपए जमा हैं।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!