Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 23 Oct, 2020 02:07 PM
उत्तर प्रदेश पुलिस के अनोखे किस्से आएदिन सुर्खियों में बने रहते हैं। ये कभी बदनामी का चादर ओढ़कर आते हैं तो कभी लगे कलंक को धोते हुए। ताजा मामला प्रदेश लखनऊ के...
लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस के अनोखे किस्से आएदिन सुर्खियों में बने रहते हैं। ये कभी बदनामी का चादर ओढ़कर आते हैं तो कभी लगे कलंक को धोते हुए। ताजा मामला प्रदेश लखनऊ के इंदिरानगर का है। जहां स्पोर्टबाइक चोरी कर रहे भाग रहे बदमाश को पॉलीगन बाइक पर तैनात सिपाही अनुराग पाण्डेय और नितेश सरोज ने चोरों को पकड़ लिया।
बता दें कि पुलिस को देख चोर ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी तो भी सिपाहियों ने उसे छोड़ा नहीं और दोनों चोर को पकड़े हुए करीब 100 मीटर दूर तक घिसटते चले। सिपाहियों की बहादूरी रंग लाई और चोर धरे गए। बता दें कि यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने दोनों सिपाहियों को सम्मानित करने की घोषणा की है। चोर की पहचान सरोजनीनगर गौरी बाजार निवासी शिवम सिंह के रूप में हुई।