Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 May, 2018 07:21 PM
उत्तर प्रदेश के मेरठ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिटी स्टेशन पर सांप निकल आया। लोगों ने सांप को पायलट रनिंग रूम में देखा। रात होने के कारण सांप नहीं मिला। काफी ढूंढने के बा...
मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिटी स्टेशन पर सांप निकल आया। लोगों ने सांप को पायलट रनिंग रूम में देखा। रात होने के कारण सांप नहीं मिला। काफी ढूंढने के बाद सुबह सांप कर्मचारियों ने पकड़ लिया।
सांप की होने के कारण सब लोग दहशत में थे। वहीं जब सुबह लोगों को सांप मिला तो गौरव त्यागी नाम के व्यक्ति ने सांप को मार दिया। तब जाकर लोगों ने चैन की सांस ली। बताया जा रहा है कि सांप कोबरा नस्ल का था।
गनीमत रही कि सांप ने किसी को काटा नहीं। नहीं तो जान हानि हो सकती थी।