Edited By Deepika Rajput,Updated: 25 Jul, 2018 03:29 PM
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ाने में जुटी हैं। राहुल को उनके संसदीय क्षेत्र में चित करने के लिए उन्होंने अमेठी की महिलाओं को 'नीम प्रोजेक्ट' के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
अमेठीः केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ाने में जुटी हैं। राहुल को उनके संसदीय क्षेत्र में चित करने के लिए उन्होंने अमेठी की महिलाओं को 'नीम प्रोजेक्ट' के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
बता दें कि, अमेठी में नीम के पेड़ों की संख्या अधिक है। इन पेड़ों में होने वाली निंबोली को गांव की महिलाएं जमा करती हैं। केंद्रीय मंत्री ने इन्हीं निंबोलियों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए चौबेपुर पश्चिम निवासी विनोद सिंह को नीम से तैयार होने वाले प्रोजेक्ट की ट्रेनिंग दी गई है।
यहां की महिलाएं दिन भर निंबोली इकट्ठा करती हैं और फिर गांव-गांव जाकर विनोद सिंह महिलाओं से 8 रूपए प्रति किलो निंबोली खरीदकर उससे सामान तैयार कराते हैं।