Edited By Ruby,Updated: 21 May, 2018 06:28 PM
उत्तर प्रदेश में गर्मी के तल्ख तेवरों के बीच राज्य के अधिसंख्य क्षेत्रों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में गर्मी से निजात मिलने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के इक्का...
लखनऊः उत्तर प्रदेश में गर्मी के तल्ख तेवरों के बीच राज्य के अधिसंख्य क्षेत्रों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में गर्मी से निजात मिलने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के इक्का दुक्का क्षेत्रों में धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी के आसार है।
पश्चिमी क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान है। संगम नगरी इलाहाबाद में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। झांसी में दिन का तापमान 43 डिग्री, वाराणसी,लखनऊ और कानपुर में 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बरेली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था।