सीतापुर: कब्जे में लिए जाने से पहले पिंजरा तोड़कर भागा तेंदुआ, 2 लोगों को किया जख्मी

Edited By Umakant yadav,Updated: 17 Jun, 2020 05:23 PM

sitapur leopard broke by breaking cage before being captured 2 people injured

उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में वन विभाग के पिंजरे में फंसा एक तेंदुआ पिजरा तोड़कर भागने में सफल हो गया। इस दौरान तेंदुए ने 2 लोगों को घायल कर दिया। वहीं जब इसकी खबर वन विभाग के अधिकारियों को दी गई...

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में वन विभाग के पिंजरे में फंसा एक तेंदुआ पिजरा तोड़कर भागने में सफल हो गया। इस दौरान तेंदुए ने 2 लोगों को घायल कर दिया। वहीं जब इसकी खबर वन विभाग के अधिकारियों को दी गई तो डीएफओ अनिरुद्ध पांडेय मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। जिसके बाद हरकत में आए वनकर्मियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कांबिग शुरू कर दी है।
PunjabKesari
3 दिन पूर्व तेंदुए ने बकरी को बनाया था निवाला
जानकारी मुताबिक पूरा मामला मिश्रिख इलाके के गांव बरेठी जंगल का है। जहां 3 दिन पूर्व सपंटू के बछड़े को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था लेकिन ग्रामीणों के चीखने-चिल्लाने से वह बछड़े को छोड़कर भाग निकला था। इस दौरान तेंदुए ने गांव के ही एक अन्य व्यक्ति की बकरी को अपना निवाला बनाया था। जिसके बाद भयभीत ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी थी। सूचना पर पहुंचे वन विभाग ने बरेठी स्थित केदारनाथ मंदिर के समीप जंगल में एक छोटा पिंजरा लगा दिया था।
PunjabKesari
अधिकारियों की लापरवाही या सक्रियता न दिखाने पर भागा तेंदुआ
मंगलवार देर रात तेंदुआ एक बार फिर से गांव में आया, ग्रामीणों के शोर मचाने पर भागा और वन विभाग के पिंजरे में फंस गया। जिसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना के बाद भी अधिकारियों की लापरवाही या सक्रियता न दिखाने पर तेंदुआ वनकर्मी और ग्रामीणों के सामने ही पिंजरे को तोड़कर भागने में सफल हो गया।

विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी: DFO
इस मामले पर डीएफओ अनिरुद्ध पांडेय ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगाया गया था। विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी, इसी समय कब्जे में लिए जाने से पहले ही तेंदुआ पिंजरे की जाली तोड़कर भाग गया। इस दौरान एक वनकर्मी और एक ग्रामीण को घायल कर गया।

  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!