जमीनी विवाद के चलते भाभी ने देवर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 31 Oct, 2018 05:53 PM

sister in law cruelly killed

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जमीनी विवाद के चलते अधेड़ व्यक्ति की बलकटी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। आस-पास के लोगों ने बताया कि मृतक व्यक्ति घर में अकेला रहता था। उसकी पत्नी की काफी समय पूर्व मौत हो गई थी...

हापुड़ः उत्तर प्रदेश के हापुड़ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जमीनी विवाद के चलते अधेड़ व्यक्ति की बलकटी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। आस-पास के लोगों ने बताया कि मृतक व्यक्ति घर में अकेला रहता था। उसकी पत्नी की काफी समय पूर्व मौत हो गई थी।

दरअसल, मृतक चंद्रभान के पड़ोस में उसका छोटा भाई रहता है। मृतक चंद्रभान का अपनी भाभी ममता से जमीन का विवाद चल रहा था। सुबह करीब 10 बजे ममता ने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर अपने जेठ को बलकटी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया है।

वहीं मृतक व्यक्ति के भाई का कहना है कि उसकी पत्नी ममता गुस्सैल स्वभाव की है। उसे भी आए दिन परेशान करती है। उसने बताया कि उसके भाई चन्द्रभान का नल खराब हो गया था। जिस कारण वह बाहर नल पर पानी भरने के लिए गया। तभी  ममता व उसके 2 बेटों ने चन्द्रभान की बलकटी से काट कर हत्या कर दी।

वहीं हत्या की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ममता सहित उसके दोनों बेटों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है। साथ ही मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!