Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 Jul, 2018 12:04 PM
आम तौर पर शादी के बाद महिलाओं के उत्पीड़न के लिए ससुरालजनों के नाम सामने आते हैं लेकिन यहां मामला कुछ अलग है। थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित गुरुकुल मार्ग रामानुज नगर की रहने वाली एक महिला ने अपनी मां और परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए....
मथुरा: आम तौर पर शादी के बाद महिलाओं के उत्पीड़न के लिए ससुरालजनों के नाम सामने आते हैं लेकिन यहां मामला कुछ अलग है। थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित गुरुकुल मार्ग रामानुज नगर की रहने वाली एक महिला ने अपनी मां और परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना कोतवाली में तहरीर दी है कि इंस्पेक्टर साहिब मायके पक्ष के लोग उसे जबरन देह व्यापार में धकेल रहे हैं। आप मुझे बचाएं।
गुरुकुल मार्ग स्थित रामानुज नगर निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। वह घर से दवाई लेने के लिए अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान उसकी मां व नाना-नानी ने उसे रास्ते में रोक लिया। वे उसे जबरन ले जाने लगे। जब उसने मना किया तो मायके पक्ष के लोग उसे धमकी देने लगे। महिला का आरोप है कि उसकी मां व उसके नाना-नानी उसे जबरन देह व्यापार में डालना चाहते हैं। जिसके चलते वह अपने मायके नहीं जाना चाहती। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।