शिवपाल यादव का बड़ा ऐलान- राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को करेंगे वोट

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 09 Jul, 2022 11:56 AM

shivpal yadav s big announcement  will vote for presidential

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का बड़ा ऐलान किया है। साथ ही शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप ल...

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का बड़ा ऐलान किया है। साथ ही शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिवपाल यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी मुझे लगातार इग्नोर कर रही है, मुझे किसी बैठक में बुलाया नहीं जाता है, लेकिन शुक्रवार को जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मुझे बुलावा आया तो मैं तो मैं डिनर में गया था।

उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को ही अपना वोट दूंगा। समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से गठबंधन को लेकर शिवपाल ने कहा है कि अखिलेश यादव में राजनीतिक परिपक्वता है। बता दें कि NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को यहां राजग के सांसदों और विधायकों से अपने लिए समर्थन मांगा और उत्‍तर प्रदेश की सराहना की। यहां लोक भवन (मुख्यमंत्री कार्यालय) में आयोजित बैठक में मुर्मू का भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राजग के सहयोगी दलों -अपना दल (S) और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के नेताओं ने स्वागत किया और उन्हें समर्थन का भरोसा दिया।

इसके साथ ही जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह ने भी पत्रकारों से बातचीत में पुष्टि की कि उनके अलावा राजभर, शिवपाल यादव और उमाशंकर सिंह भी रात्रिभोज में शामिल हुए। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!