Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 23 Feb, 2019 05:46 PM
लोकसभा चुनाव से सभी पार्टियां जीत निश्चत करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। इसी कड़ी में सपा से अपने रास्ते अगल कर अपनी नई पार्टी बनाने के बाद शिवपाल पार्टी का जनाधार मजबूत करने में जुटे हैं। दरअसल, यूपी की नागरिक एकता पा...
लखनऊः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां जीत निश्चत करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। इसी कड़ी में सपा से अपने रास्ते अगल कर अपनी नई पार्टी बनाने के बाद शिवपाल पार्टी का जनाधार मजबूत करने में जुटे हैं। दरअसल, यूपी की नागरिक एकता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमर रजा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शनिवार को पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) में शामिल हो गए हैं।
प्रसपा के कार्यालय में शिवपाल ने रजा और उनके समर्थकों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने पार्टी के चुनाव चिह्न चाबी का उल्लेख करते हुए कहा कि बिना चाबी के कोई ताला नहीं खुल सकता और हमें इसका इस्तेमाल ठीक से करना है।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों का इकबाल खत्म हो चुका है। आज किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, युवा, महिलाएं और व्यवसाई दुखी हैं। इनकी परेशानी कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि हम समाजवादी हैं और संघर्ष के दम पर सरकारों को बदलकर दिखाया है।