Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 16 Nov, 2018 06:41 PM
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव एक विवाह कार्यक्रम में शिरकत करने फिरोजाबाद पहुंचे। इस दौरान शिवपाल का मीडिया से बातचीत करते हुए फिर से दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में उन्हें बार-बार अपमानित किया गया। इसलिए...
फिरोजाबादः प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव एक विवाह कार्यक्रम में शिरकत करने फिरोजाबाद पहुंचे। इस दौरान शिवपाल का मीडिया से बातचीत करते हुए फिर से दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में उन्हें बार-बार अपमानित किया गया। इसलिए उन्होंने सपा से किनारा कर नई पार्टी बनाई है।
अखिलेश के उनकी पार्टी को बीजेपी की बी पार्टी कहने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि अखिलेश भी मोर्चा बनाए। वो क्यों डर रहे हैं और उन्हें भी पार्टी में शामिल करें, वो चुनाव लड़ेंगे। बस एक शर्त है कि पार्टी का नाम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी होगा। उसमें उन्हें 50% शेयर भी चाहिए।
समाजवादी पार्टी के विधायक पद से इस्तीफा न देने पर उन्होंने कहा वक़्त आने पर सब किया जाएगा। अभी समय नहीं आया है। मुलायम सिंह पर शिवपाल ने कहा कि उन्हीं के कहने से पार्टी बनाई थी। हमने उन्हें अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए कहा है। अगर वो लड़ते हैं तो ठीक है अन्यथा हमारी पार्टी सभी जिलों से लड़ेगी।