साधुओं की हत्या को लेकर शिवसेना ने भाजपा पर किया तीखा कटाक्ष

Edited By Ajay kumar,Updated: 28 Apr, 2020 03:40 PM

shiv sena slams bjp for killing sadhus

बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र स्थित एक शिव मंदिर में मंगलवार तड़के दो साधुओं की लाठी से प्रहार कर हत्या कर दी गई। साधुओं की हत्या पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दुख जाहिर किया है।

मुंबई: बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र स्थित एक शिव मंदिर में मंगलवार तड़के दो साधुओं की लाठी से प्रहार कर हत्या कर दी गई। साधुओं की हत्या पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दुख जाहिर किया है। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत की एवं बुलंदशहर में दो पुरोहितों की हत्या को लेकर चिंता प्रकट की है। 

संजय राउत ने किया भाजपा पर कटाक्ष
संजय राउत ने भाजपा कटाक्ष करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पुरोहितों की हत्या को महाराष्ट्र की पालघर घटना की तरह सांप्रदायिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। बता दें कि बीते दिनों महाराष्ट्र के पालघर में भी 2 साधुओं की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। जिसे भाजपा और उनके सहयोगी न्यूज चैनलों के एंकरों द्वारा सांप्रदायिक रंंग दे दिया गया। इसी पर संजय राउट ने कटाक्ष किया है। 

PunjabKesari

क्या है मामला?
बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अनूप शहर थाना क्षेत्र स्थित फगौना गांव में एक शिव मंदिर में जगदीश (50) और शेर सिंह (52) नामक साधुओं की हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि गांव का ही रहने वाला मुरारी नामक युवक अक्सर मंदिर आता था। वह नशे का आदी था और करीब दो दिन पहले उसने इन साधुओं का चिमटा चुरा लिया था। मंगलवार तड़के इसी बात को लेकर उनका मुरारी के साथ झगड़ा हुआ था। सिंह ने बताया कि मुरारी ने दोनों साधुओं की डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई: योगी 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!