UP: बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी शिखर अग्रवाल हापुड़ से गिरफ्तार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Jan, 2019 10:33 AM

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 दिसंबर को हुई हिंसा मामले के आरोपी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य शिखर अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिखर को पुलिस ने बुधवार देर रात हापुड़ से गिरफ्तार किया।

लखनऊ\हापुड़: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 दिसंबर को हुई हिंसा मामले के आरोपी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य शिखर अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिखर को पुलिस ने बुधवार देर रात हापुड़ से गिरफ्तार किया। शिखर अग्रवाल सहित 51 आरोपी फरार चल रहे थे। क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीमें शिखर की तलाश में छापेमारी कर रही थीं। शिखर के ऊपर हिंसा को भड़काने का आरोप है।

PunjabKesariबता दें कि गिरफ्तारी से पहले शिखर ने एक चैनल को इंटरव्यू दिया था जिसमें उसने कहा था कि हमने इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या नहीं कराई बल्कि वह एक दुर्घटना थी। जब इंस्पेक्टर ने भीड़ को धमकी दी तो भीड़ उग्र हो गई। हमने और हमारे साथियों ने भीड़ को रोकने की कोशिश की। जब हिंदुत्व के नाम पर हमारी मां और बहनों का शोषण किया जाएगा। गायें काटी जाएंगी तो हम चुप नहीं बैठेंगे।

PunjabKesariपुलिस अधीक्षक (बुलंदशहर शहर) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिखर अग्रवाल को सुबह गिरफ्तार किया गया। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं और दिन में उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। बुलंदशहर में 3 दिसंबर को हुई हिंसा में गोली लगने के कारण पुलिस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह (44) शहीद हो गए थे। इस हिंसा में एक आम नागरिक सुमित कुमार (20) की भी मौत हो गई थी।

PunjabKesariस्याना इलाके के चिंगरावठी क्षेत्र में कथित गोकशी को लेकर उग्र भीड़ की हिंसा को लेकर स्याना पुलिस थाने में 27 नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने 3 जनवरी को बजरंग दल के स्थानीय नेता योगेश राज को गिरफ्तार किया था। वह भी मामले का एक मुख्य संदिग्ध था। योगेश राज की एक शिकायत पर पुलिस ने गोहत्या को लेकर अलग से एक प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने बताया कि हिंसा के सिलसिले में अब तक 35 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!