Edited By Ajay kumar,Updated: 25 Mar, 2020 03:08 PM
शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज़वी की बुधवार को तबियत खराब हो गई है। जिसके बाद वसीम रिज़वी अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल...
लखनऊ: शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज़वी की बुधवार को तबियत खराब हो गई है। जिसके बाद वसीम रिज़वी अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में वसीम रिज़वी का कोरोना का सैंपल लिया गया है। वसीम रिज़वी की कोरोना रिपोर्ट का इंतजार है।
बता दें कि शिया सेन्ट्रल वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटे थे। जिसके बाद अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। गौरतलब हो कि प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है।