खाकी फिर शर्मसार! एटा में महिला कांस्टेबिल से दरोगा ने की छेड़छाड़

Edited By Mamta Yadav,Updated: 11 Aug, 2022 11:30 PM

shame again inspector molested female constable in etah

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तैनात महिला कांस्टेबिल ने एक दरोगा द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ करने का गुरुवार को मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार एटा स्थित रसूलपुर थाने में तैनात महिला कांस्टेबिल के साथ दरोगा...

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तैनात महिला कांस्टेबिल ने एक दरोगा द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ करने का गुरुवार को मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार एटा स्थित रसूलपुर थाने में तैनात महिला कांस्टेबिल के साथ दरोगा द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपी दरोगा एटा जनपद के अलीगंज थाने में तैनात है। शिकायतकर्ता ने तहरीर में बताया कि उक्त दरोगा महिला कांस्टेबिल के कमरे पर आकर उससे छेड़छाड़ की। पीड़ित महिला कांस्टेबिल ने आरोपी दरोगा के खिलाफ रसूलपुर थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दरोगा को गिरफ्तार कर महिला सिपाही का डाक्टरी परीक्षण कराया है।       

रसूलपुर थाने में तैनात महिला कांस्टेबिल थाने से कुछ ही दूरी पर एक मकान में किराए पर अकेली रहती है। दरोगा इरफान अहमद के खिलाफ पीड़ित महिला सिपाही द्वारा दी गई तहरीर में कहा है कि वह बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे कमरे पर अकेली थी। दरोगा इरफान अहमद उसके कमरे पर पहुंचा। सिपाही ने आने का कारण पूछा तो दरोगा ने बताया कि वह काम से आया था। इसलिए मिलने आ गया।

पीड़िता ने कमरे के बाहर दरवाजे के सामने कुर्सी डाल दरोगा को बैठाया और पीने के लिए पानी भी दिया। वह मुझसे बातचीत करने लगा। इस बीच जब उसने दरोगा से कहा कि उसे ड्यूटी पर जाना है तो वह उसके साथ बदसलूकी करने लगा। इसके बाद थाने पहुंची पीड़िता ने थाना प्रभारी कमलेश कुमार सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया। सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला सिपाही की तहरीर पर आरोपी दरोगा के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला सिपाही का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!