शाहजहांपुरः तेंदुए ने हिरण और बछड़े को बनाया शिकार, CCTV में कैद तस्वीरें

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Jul, 2019 01:45 PM

shahjahanpur leopard victim made deer and calf

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेंदुए ने हिरण और बछड़े को शिकार बनाया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। तेंदुए की दस्तक से सेना के अधिकारियों और कॉलोनी वासियों में हड़कंप मचा हुआ है...

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेंदुए ने हिरण और बछड़े को शिकार बनाया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। तेंदुए की दस्तक से सेना के अधिकारियों और कॉलोनी वासियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिसके चलते सेना के अधिकारियों ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।
PunjabKesari
मामला थाना सदर बाजार के कैंट इलाके का है। यहां पिछले 3 दिनों में तेंदुए ने बछड़े और हिरण का शिकार किया है। जिसके चलते सेना के अधिकारियों ने जब सीसीटीवी कैमरे लगाए तो उसमें तेंदुए की तस्वीरें कैद हुई है। जिसे देखकर सब चौंक गए।
PunjabKesari
इसके बाद सर्तक हुए वन अधिकारियों ने इलाके में पिंजरा लगाया। वहीं तेंदुए की सूचना से आस-पास के गांव में भी दहशत का माहौल है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!