Edited By Deepika Rajput,Updated: 24 May, 2019 01:08 PM
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के नवनिर्वाचित सांसद डॉ. शफीकुरर्हमान बर्क लोकसभा की दहलीज लांघने से पहले ही विवादों में घिर गए हैं। बीजेपी प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के खिलाफ पौने दो लाख मतों से जीत हासिल करने के बाद सपा सांसद ने कहा ‘‘मैं...
संभलः उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के नवनिर्वाचित सांसद डॉ. शफीकुरर्हमान बर्क लोकसभा की दहलीज लांघने से पहले ही विवादों में घिर गए हैं। बीजेपी प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के खिलाफ पौने दो लाख मतों से जीत हासिल करने के बाद सपा सांसद ने कहा ‘‘मैं वंदेमातरम को फॉलो नहीं करता हूं। यह कोई मुद्दा नहीं है।
सपा सांसद से जब सवाल किया गया कि क्या वह शपथ ग्रहण के समय वंदेमातरम गाएंगे, इसके जवाब में उन्होंने वंदेमातरम न गाने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि जनमत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल के पक्ष में गया है। मुरादाबाद मंडल से बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया है। लोकसभा चुनावों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता ने संगठित होकर गठबंधन को स्वीकारा है। यह केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि समूचे देश के लिए मिसाल की बानगी है। उन्होंने कहा कि संभल में रेल सुविधाओं को पूर्व की भांति फिर से लोकसभा में उठाया जाएगा। मजबूत विपक्ष के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे विकास के मुद्दों को उठाने के लिए फिर से आवाज बुलंद की जाएंगी।
बता दें कि, इससे पहले डॉ. बर्क सांसद रहते हुए वर्ष 2013 में भी विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहे थे जब उन्होंने संसद में वंदेमातरम के समय वाकआउट कर दिया था। हालांकि, इसके चलते उन्हें चौतरफा विरोध झेलना पड़ा था।