RSS के वरिष्ठ प्रचारक पद्मश्री बाबा योगेन्द्र का अस्पताल में निधन, CM योगी ने जताया दुख

Edited By Mamta Yadav,Updated: 10 Jun, 2022 01:02 PM

senior rss pracharak padmashree baba yogendra dies in hospital

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं संस्कार भारती के संरक्षक पद्मश्री बाबा योगेंद्र का आज यहां निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। बाबा योगेंद्र पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य थे तथा उनका लखनऊ स्थित एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। सुबह करीब 8 बजे...

लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं संस्कार भारती के संरक्षक पद्मश्री बाबा योगेंद्र का आज यहां निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। बाबा योगेंद्र पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य थे तथा उनका लखनऊ स्थित एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। सुबह करीब 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं बाबा योगेन्द्र के निधन की खबर सुनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

बाबा योगेंद्र कला के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था संस्कार भारती के संस्थापक थे। वह अनेक वर्षों तक इस संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रहे। बाबा योगेंद्र का जन्म 7 जनवरी 1924 को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हुआ था। बचपन में ही वह गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में जाने लगे। इसके बाद गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान उनका संपर्क संघ के प्रचारक नानाजी देशमुख से हुआ। संघ का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वह प्रचारक बने।

बाबा योगेंद्र गोरखपुर, प्रयाग, बरेली, बदायूं और सीतापुर में प्रचारक रहे। 1981 में जब संस्कार भारती संगठन बना तब इसका कार्य बाबा योगेंद्र को सौंपा गया। कला साधकों के मन में उन्होंने राष्ट्र भाव का जागरण किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, 'संस्कार भारती' के संस्थापक, असंख्य कला साधकों के प्रेरणास्रोत, कला ऋषि, 'पद्म श्री' बाबा योगेंद्र जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।'

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!