सेक्युलर मोर्चा कार्यालय का शिवपाल ने किया उद्घाटन, कहा- बौखलाए हुए हैं अखिलेश

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 19 Oct, 2018 02:38 PM

secular front office s shivpal inaugurated the inauguration

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में सेक्युलर मोर्चा कार्यालय का उद्घाटन किया है। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि वह खिसियाहट में बौखलाए हुए हैं। उनका तो जनाधार खि...

इटावाः समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में सेक्युलर मोर्चा कार्यालय का उद्घाटन किया है। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि वह खिसियाहट में बौखलाए हुए हैं। उनका तो जनाधार खिसक रहा है, सभी वर्ग के लोग हमारे साथ है। उन्होंने कहा नेता जी मुलायम सिंह यादव को पहले कोई नहीं पूछ रहा था। अब तो उन्हें सम्मान मिलने लगा है।

उन्होंने कहा कि हमारी सीधी लड़ाई तो भाजपा से है। भाजपा से बड़ी-बड़ी मदद मिलने पर शिवपाल ने कहा कि कहा कि अभी तक भाजपा ने कोई मदद नहीं की है। प्रदेश में तो सिर्फ सेक्युलर मोर्चा ही भाजपा से लड़ रहा है। इसलिए हम पर इस तरह का आरोप लग रहा है। 

दशहरा के दिन आज पार्टी के ऑफिस का उद्घाटन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत के दिन आज कार्यालय के शुभारंभ किया है। हम सभी साथियों को बुराई से लड़ना है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!