सेक्युलर मोर्चे के बाद अखिलेश को दूसरा झटका, पूर्व सपा MLA ने थामा शिवपाल का हाथ

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 06 Sep, 2018 06:54 PM

second shock to akhilesh after secular morcha

शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश को एक और बड़ा झटका लगा है। इटावा सदर से विधायक रहे रघुराज सिंह शाक्य ने सेक्युलर मोर्चे का दामन थाम लिया है...

इटावाः शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश को एक और बड़ा झटका लगा है। इटावा सदर से विधायक रहे रघुराज सिंह शाक्य ने सेक्युलर मोर्चे का दामन थाम लिया है।

दो बार सांसद और एक बार विधायक रहे चुके हैं रघुराज
रघुराज सिंह शाक्य इटावा जिले के जसंवतनगर इलाके के धौलपुर खेडा गांव के रहने वाले हैं। वह दो बार सांसद और एक बार विधायक रह चुके हैं। बताया जाता है कि रघुराज को राजनीति में स्थापति करने का श्रेय शिवपाल यादव को जाता है।

शिवपाल की पार्टी में हुए शामिल
2017 विधानसभा चुनाव के दौरान रघुराज ने अपने सैंकड़ाें समर्थकों संग समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी। बताया जाता है कि उनके पार्टी छाेड़ने का कारण अखिलेश और शिवपाल में आपसी रार थी। 

अखिलेश के लिए सिरदर्द बन सकता है माेर्चा
समाजवादी पार्टी में अरसे से हाशिये पर चल रहे शिवपाल सिंह यादव ने नई पार्टी बनाकर अब अपना सियासी दांव चल दिया है। ज्ञात हो कि शिवपाल की नाराजगी के कारण विधानसभा चुनाव में सपा को इटावा, मैनपुरी के इलाके में जबरदस्त नुकसान हुआ था। अब तो चाचा शिवपाल ने सपा से रास्ता ही अलग कर लिया है, तो ये लोकसभा चुनाव से पहले भतीजे अखिलेश का सिरदर्द बढ़ा सकता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!