Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Jun, 2018 10:54 AM
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां सरिए से लदे एक ट्रक में पिकअप वैन घुस गई। इस हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए। वहीं आस-पास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर...
गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां सरिए से लदे एक ट्रक में पिकअप वैन घुस गई। इस हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए। वहीं आस-पास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के मुताबिक हादसा कवि नगर इलाके का है। यहां शुक्रवार को एक पिकअप वैन कुछ लोगों को लेकर जा रही थी। तभी आगे जा रहे एक ट्रक को वैन ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक में लदे लोहे के सरिया वैन के अंदर जा घुसे और आगे बैठे लोगों को जा लगे। जिसके चलते दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पीछे बैठे 3 लोग घायल हो गए।
वहीं इस हादसे के बाद नेशनल हाईवे 9 पर लंबा जाम लग गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भर्ती कराया। यहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से एक दारोगा भी है।