Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jan, 2018 01:36 PM
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक स्कार्पियो और टोयोटा कार की आपने सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 महिलाएं समेत...
बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक स्कार्पियो और टोयोटा कार की आपने सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 महिलाएं समेत 9 लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बाई पास का है। जहां एक स्कार्पियो और टोयोटा कार की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो का चालक शराब के नशे में था। इसी के चलते दोनों गाडियां आमने-सामने टकरा गई। जिसमें 10 लोग घायल हो गए।
आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां सुधर सिंह नाम के युवक की मौत हो गई। वहीं 8 घायलों में से 5 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर किया है।