स्कूली बच्चों को स्वैटर नहीं, सांड को स्वैटर पहना रहे हैं यूपी CM: अखिलेश

Edited By Ajay kumar,Updated: 01 Dec, 2019 01:01 PM

school children are not swatters up cm is wearing swatters akhilesh

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के जहानाबाद के चिल्ली गाँव पहुंचे  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर प्रहार करते हुए उन्हें महाराष्ट्र में जल्दबाजी में सरकार बनाने पर सबक के बाद सुधार करने की नसीहत दिया है।

फतेहपुर:उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के जहानाबाद के चिल्ली गाँव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर प्रहार करते हुए उन्हें महाराष्ट्र में जल्दबाजी में सरकार बनाने पर सबक के बाद सुधार करने की नसीहत दिया है। उन्होंने ने यूपी सी एम पर तंज कस्ते हुए कहा की सदियों में स्कूली बच्चो को स्वैटर नहीं है। सांड को स्वैटर पहना रहे हैं। यूपी सी एम, पीएम पर जमकर प्रहार करते हुए कहा की बीजेपी वालो ने गैस का सिलेंडर देकर गैस महंगी की है। गैस के चूल्हे पर मक्के की रोटी नही बनती है।

बीजेपी वालों ने गाँव में रहने वाले लोगों का स्वाद छीन लिया है। शहरों के खाली सिलेंडर को गाँवों में बांट दिया गया। महाराष्ट्र चुनाव भाजपा वालों का हर दम याद रहेगा । भाजपा वाले खुद अपने जाल में फंस गए। जो की भूल कर भी ऐसीभविष्य में गलती नही करेगें।  नई सरकार जो महाराष्ट्र में बनी है।  सेक्युलर के रास्ते व समाजवादी के रास्ते पर चलेगी, वहीँ उन्होंने देश की जीडीपी के बारे में जिक्र करते हुए कहा की भाजपा वाले झूठ बोलते हैं कि देश की जीडीपी 4.5 है,जबकि जीडीपी 0 पहुँच गई है। वहीँ उन्होंने दिल्ली में गैंगरेप का विरोध करने वाले लड़की के सवाल पर कहा की मैं उस बेटी का सम्मान करता हूँ  जिसने आवाज उठाई। वहीँ उन्होंने यूपी , दिल्ली व भाजपा की पुलिस पर तंज कस्ते हुए कहा की भाजपा की पुलिस लोगों का अपमान करना जानती है।

 उन्होंने झारखंड में आज हुए चुनाव के बारे में बताया की भाजपा का झारखंड से सूपड़ा साफ होने वाला है। मैनपुरी की घटना के बारे प्रियंका वाड्रा के लेटर के सवाल पर कहा कि मै चाहूंगा कि हर एक बेटी के लिए लेटर लिखा जाए, हम इसका समर्थन करते हैं। सबसे ज्यादा बैंकों की ब्रांच समाजवादियों ने खुलवाई,नोट बन्दी के बाद भ्रष्टाचार बढ़ा है। आज बैंक बन्द हो रहे हैं। इलाहाबाद बैंक प्रदेश  का  इकलौती बैंक था जो बन्द करा दिया गया है।

वही आप को बता दें कि  चिल्ली तक लगभग एक दर्जन स्थानों पर पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत कि या गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शुक्रवार को बिन्दकी एवं जाफरगंज सर्किल के पुलिस बल सहित गुप्तचर विभाग की टीम ने गांव जाकर सुरक्षा का जायजा था। कार्यक्रम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सहित पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, ब्लाक प्रमुख देवमई कुश वर्मा, महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा, राज बहादुर उत्तम, नूर हसन अंसारी, अब्दुल नसीर, सहित आदि  लोग महजूद थे।


  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!