Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 19 Dec, 2020 01:26 PM
उत्तर प्रदेश की सियासत में कदम रखने का ऐलान करने वाली दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा दांव खेला है। जहां 2022 में होने वाले विधानसभा
लखनऊः उत्तर प्रदेश की सियासत में कदम रखने का ऐलान करने वाली दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा दांव खेला है। जहां 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की पुख्ता तैयारियां पार्टी ने शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी ने प्रेस वार्ता कर उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के नाम का ऐलान किया।
बता दें कि सचिव मीनाक्षी श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन के मुताबिक, कार्यकर्ताओं ने भी संजय सिंह को ही मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने की मांग की है। आप यूपी में बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि जनआंदोलन के जरिये 8 साल पहले उन्होंने पार्टी बनाई थी और AAP दिल्ली में 3 बार सरकार बनाने में सफल रही। सीएम केजरीवाल ने कहा कि इसके अलावा उनकी पार्टी ने पंजाब में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका भी निभााई।